CTET 2023 गणित हल प्रश्न पत्र (पेपर 1): इंटरैक्टिव क्विज़ | Maths Solved Paper
CTET 2023 हल प्रश्न पत्र: गणित (Paper I, Set A) - इंटरैक्टिव क्विज़ | M S WORLD CTET 2023 हल प्रश्न पत्र: गणित (Paper I, Set A) परिचय नमस्कार दोस्तों, M.S.WORLD The WORLD of HOPE में आपका स्वागत है। इस लेख में हम केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2023 के प्रश्न पत्र (पेपर I, सेट A) में से भाग II: गणित (Mathematics) के सभी 30 प्रश्नों पर आधारित एक इंटरैक्टिव क्विज़ प्रस्तुत कर रहे हैं। यह पोस्ट आपको गणित के कंटेंट और पेडागॉजी (शिक्षण शास्त्र) से जुड़े प्रश्नों को समझने और अभ्यास करने में मदद करेगा। क्विज़: CTET गणित (प्रश्न 31-60) 31. निम्नलिखित में से कौन-से कथन गणित की प्रकृति के बारे में सबसे उपयुक्त हैं? A. यह बच्चे को सृजनात्मक बनने में सहायता करता है। B. यह बच्चे की कल्पना को पोषित करने में सहायता करता है। C. यह निगमनात्मक विवेचन (तर्क) पर आधारित है। D. यह हमेशा अभिसारी होता है। ...