परिचय
नमस्कार दोस्तों, M.S.WORLD The WORLD of HOPE में आपका स्वागत है।
आज हम केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2023 के पेपर I (सेट A) में से भाग I: बाल विकास व शिक्षाशास्त्र के सभी 30 प्रश्नों पर आधारित एक इंटरैक्टिव क्विज़ प्रस्तुत कर रहे हैं। यह आपकी आगामी CTET और अन्य शिक्षक पात्रता परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक महत्वपूर्ण अभ्यास साधन है।
निर्देश: प्रत्येक प्रश्न के लिए सही विकल्प चुनें। क्विज़ के अंत में अपना स्कोर देखने और सही उत्तर जानने के लिए 'परिणाम देखें' बटन पर क्लिक करें।
क्विज़: बाल विकास व शिक्षाशास्त्र
1. डिस्ग्राफिया (Dysgraphia) है:
- एक भाषण विकार है जिसकी विशेषता हकलाना और उच्चारण में त्रुटियाँ करना है।
- एक गतियुक्त विकार है जिसकी विशेषता स्थूल पेशीय बाधिता है।
- एक तंत्रिकीय विकार है जिसकी विशेषता अक्षरों और आकारों को बनाने में कठिनाई है।
- एक मनोवैज्ञानिक विकार है जिसकी विशेषता ध्यान का अभाव और आवेगशील व्यवहार है।
सही उत्तर: (C) एक तंत्रिकीय विकार है जिसकी विशेषता अक्षरों और आकारों को बनाने में कठिनाई है।
2. प्रतिभावान बच्चों को शिक्षित करने का उपागम जो उन्हें असामान्य रूप से तीव्र गति से पाठ्यचर्या के माध्यम से आगे बढ़ाता है, क्या कहलाता है?
- विभेदित निर्देशन
- संवर्धन
- त्वरण (गतिवर्द्धन)
- विसर्जन
सही उत्तर: (C) त्वरण (गतिवर्द्धन)
3. शिक्षक जो समावेशी कक्षाओं की दिशा में काम कर रहे हैं, उन्हें चाहिए कि वे: (i) पाठ्यचर्या में अनुकूलन करें, (ii) विविध दृष्टिकोणों को शामिल करें, (iii) अपने स्वयं के अंतर्निहित पूर्वाग्रहों की जाँच करें, (iv) विविधता को एक बाधा के रूप में देखें।
- (i), (ii), (iii), (iv)
- (i), (ii), (iii)
- (i), (iii), (iv)
- (ii), (iii), (iv)
सही उत्तर: (B) (i), (ii), (iii)
4. शैशवावस्था में समाजीकरण की ________ संस्थाएँ प्रमुख रूप से महत्त्वपूर्ण हैं, जबकि प्रारंभिक बाल्यावस्था में समाजीकरण की ________ संस्थाएँ भी महत्त्वपूर्ण हो जाती हैं।
- तृतीयक; माध्यमिक
- प्राथमिक; माध्यमिक
- माध्यमिक; प्राथमिक
- माध्यमिक; तृतीयक
सही उत्तर: (B) प्राथमिक; माध्यमिक
5. लेव वायगोत्स्की के अनुसार:
- सामाजिक कारक भाषा विकास को प्रभावित करते हैं, परंतु संज्ञानात्मक विकास को नहीं।
- संज्ञानात्मक विकास, भाषा विकास को सुगम बनाता है।
- भाषा विकास और संज्ञानात्मक विकास एक-दूसरे से स्वतंत्र रूप से विकसित होते हैं।
- भाषा विकास, संज्ञानात्मक विकास को सुगम बनाता है।
सही उत्तर: (D) भाषा विकास, संज्ञानात्मक विकास को सुगम बनाता है।
6. लॉरेंस कोलबर्ग के नैतिक तर्क के किस स्तर पर, बच्चे आमतौर पर मानते हैं कि लोगों को समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरना चाहिए और "अच्छे” तरीकों से व्यवहार करना चाहिए?
- उत्तर-संक्रियात्मक स्तर
- पूर्व-पारंपरिक स्तर
- पारंपरिक स्तर
- पूर्व-संक्रियात्मक स्तर
सही उत्तर: (C) पारंपरिक स्तर
7. निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए:
अभिकथन (A): शिक्षकों और साथियों जैसे अधिक जानकार अन्य लोगों के साथ बातचीत, शिक्षार्थियों को उनकी समझ और कौशल विकसित करने में मदद करने के लिए आवश्यक समर्थन और मार्गदर्शन प्रदान कर सकती है।
कारण (R): सामाजिक संपर्क सीखने और विकास का एक प्रमुख घटक है।
- (A) और (R) दोनों ग़लत हैं।
- (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
- (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
- (A) सही है, परन्तु (R) ग़लत है।
सही उत्तर: (B) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
8. 'अधिगम के लिए आकलन' का मुख्य लक्ष्य क्या है?
- उन विद्यार्थियों की पहचान करना जिन्हें 'धीमे सीखने वालों' के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है।
- विद्यार्थी के प्रदर्शन का मूल्यांकन करना और ग्रेड देना।
- विद्यार्थियों को प्रतिपुष्टि प्रदान करना जिसका उपयोग उनके अधिगम में सुधार के लिए किया जा सकता है।
- विद्यार्थी के प्रदर्शन की तुलना एक मानक या तय पैमाने से करना।
सही उत्तर: (C) विद्यार्थियों को प्रतिपुष्टि प्रदान करना जिसका उपयोग उनके अधिगम में सुधार के लिए किया जा सकता है।
9. किस आयु में बच्चे शब्दों के खेल में शामिल हो सकते हैं और ऐसे चुटकुलों और पहेलियों को पसंद कर सकते हैं जिनमें शब्दों का खेल शामिल हो?
- बारह वर्ष
- एक वर्ष
- तीन वर्ष
- सात वर्ष
सही उत्तर: (D) सात वर्ष
10. कैरल गिलिगन ने कोलबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धांत की आलोचना की है:
- सामाजिक संज्ञानात्मक दृष्टिकोण से।
- नारीवादी दृष्टिकोण से।
- आनुवंशिक कारकों को पर्याप्त महत्त्व न देने पर।
- केस अध्ययन को अनुसंधान पद्धति के रूप में उपयोग करने के लिए।
सही उत्तर: (B) नारीवादी दृष्टिकोण से।
11. जीन पियाज़े के अनुसार पूर्व-संक्रियात्मक चिंतन की मुख्य विशेषताओं में से एक ________ है जो किसी स्थिति के एक पहलू पर ध्यान केंद्रित करने और दूसरों की उपेक्षा करने की प्रवृत्ति को संदर्भित करता है।
- कारण-परिणाम का विश्लेषण (कारण कार्य संबंध)
- केंद्रीयन
- विकेंद्रीयन
- पारगमन
सही उत्तर: (B) केंद्रीयन (Centration)
12. प्रारंभिक बाल्यावस्था में वृद्धि ________ और सोच ________ है, जबकि मध्य बाल्यावस्था में वृद्धि ________ और सोच ________ है।
- धीमी, कुछ हद तक आत्मकेंद्रित; स्थिर है, तार्किक
- स्थिर है, कुछ हद तक आत्मकेंद्रित; धीमी, तार्किक
- स्थिर है, तार्किक; धीमी, आत्मकेंद्रित
- धीमी, तार्किक; स्थिर है, आत्मकेंद्रित
सही उत्तर: (B) स्थिर है, कुछ हद तक आत्मकेंद्रित; धीमी, तार्किक
13. निम्नलिखित में से कौन-सा स्थूल गतिक कौशल है?
- बुनाई
- तैरना
- एक कागज़ पर वृत्त को रूपरेखा के अनुसार काटना
- एक कागज़ पर एक बड़े आयत को रूपरेखा के अनुसार काटना
सही उत्तर: (B) तैरना
14. भौतिक वृद्धि और विकास, विकास के ________ और ________ सिद्धांतों का पालन करते हैं।
- एकीकरण (सरल से जटिल); विभेदीकरण (जटिल से सरल)
- शीर्षगामी (अवरोही); समीपस्थ (आंतरिक से बाहरी)
- समीपस्थ (अवरोही); शीर्षगामी (आंतरिक से बाहरी)
- विभेदीकरण (सरल से जटिल); एकीकरण (जटिल से सरल)
सही उत्तर: (B) शीर्षगामी (अवरोही); समीपस्थ (आंतरिक से बाहरी)
15. हावर्ड गार्डनर के अनुसार, एक दर्शनशास्त्री के पास ________ प्रकार की बुद्धि और मूर्तिकार के पास ________ प्रकार की बुद्धि की मात्रा अधिक होती है।
- भाषिक; अंतर्वैयक्तिक
- दिक्स्थान; अंतःव्यक्ति
- अंतःव्यक्ति; दिक्स्थान
- अंतर्वैयक्तिक; भाषिक
सही उत्तर: (C) अंतःव्यक्ति; दिक्स्थान
16. अनुभवात्मक अधिगम किस पर बल देता है?
- बच्चों के अधिगम पर शिक्षक के नियंत्रण पर
- सीखने में पुनर्बलन की भूमिका पर
- आलोचनात्मक प्रतिबिंबन के महत्त्व पर
- एक प्रक्रिया के बजाय अधिगम को एक उत्पाद के रूप में देखने पर
सही उत्तर: (C) आलोचनात्मक प्रतिबिंबन के महत्त्व पर
17. बच्चों में समस्या-समाधान कौशल को बढ़ाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा प्रभावी तरीका है?
- स्वतंत्र चिंतन को हतोत्साहित करना और घोषणात्मक ज्ञान पर ध्यान केंद्रित करना
- कठिन समस्याओं से बचने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करना
- उन्हें समस्याओं का तैयार समाधान उपलब्ध कराना
- उन्हें बुद्धि मंथन करने और सहज अनुमान लगाने के अवसर देना
सही उत्तर: (D) उन्हें बुद्धि मंथन करने और सहज अनुमान लगाने के अवसर देना
18. निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए:
अभिकथन (A): शिक्षकों को सार्थक वातावरण बनाना चाहिए जिसमें सभी बच्चों की सक्रिय भागीदारी और संलग्नता हो।
कारण (R): सभी बच्चे आंतरिक रूप से सीखने के लिए प्रेरित होते हैं और सीखने में सक्षम होते हैं।
- (A) और (R) दोनों ग़लत हैं।
- (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
- (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
- (A) सही है, परन्तु (R) ग़लत है।
सही उत्तर: (B) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
19. निम्नलिखित में से कौन-सी प्रक्रिया अधिगम के दौरान योगदान नहीं देती है?
- संगठन
- वर्गीकरण
- वैचारिकता
- गैर-प्रासंगीकरण
सही उत्तर: (D) गैर-प्रासंगीकरण
20. निम्नलिखित में से कौन-सा एक ऐसे प्रश्न का उदाहरण है जिसमें विद्यार्थियों को अपनी सोच पर विचार करने की आवश्यकता होती है?
- वाक्य में संज्ञा और क्रिया के बीच क्या संबंध है?
- क्रिया की परिभाषा क्या है?
- आप क्रिया को वर्तमान काल में कैसे बदल सकते हैं?
- कक्षा की शुरुआत से क्रियाओं के उपयोग के बारे में आपकी समझ कैसे बदली है?
सही उत्तर: (D) कक्षा की शुरुआत से क्रियाओं के उपयोग के बारे में आपकी समझ कैसे बदली है?
21. निम्नलिखित में से कौन-सा विफलता के लिए आंतरिक आरोपण का एक उदाहरण है?
- मुझे निम्न ग्रेड प्राप्त हुआ क्योंकि शिक्षक कठोर तरीके से आँकते हैं।
- मैं परीक्षा में फेल हो गया क्योंकि मैंने पर्याप्त पढ़ाई नहीं की।
- शिक्षक के पक्षपाती होने के कारण मुझे अच्छे अंक नहीं मिले।
- मैं परीक्षा में फेल हो गया क्योंकि मेरे दोस्त मेरा ध्यान भटका रहे थे।
सही उत्तर: (B) मैं परीक्षा में फेल हो गया क्योंकि मैंने पर्याप्त पढ़ाई नहीं की।
22. निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए:
अभिकथन (A): बहुत कम उम्र में, दुनिया भर में अधिकांश संस्कृतियों में लड़कियाँ गुड़िया को खिलौने के रूप में चुनती हैं जबकि लड़के कारों के साथ खेलना पसंद करते हैं।
कारण (R): बच्चे किसी विशेष संस्कृति की अपेक्षाओं के आधार पर एक लड़के या लड़की के लिए क्या उपयुक्त माना जाता है, इसके बारे में जानकारी व्यवस्थित करते हैं और उसके अनुसार व्यवहार करते हैं।
- (A) और (R) दोनों ग़लत हैं।
- (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
- (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
- (A) सही है, परन्तु (R) ग़लत है।
सही उत्तर: (B) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है। (Note: CTET official answer can vary. Many experts believe C is also a strong possibility.)
23. लेव वायगोत्स्की के अनुसार, ________ बच्चों के संकल्पनात्मक योग्यताओं के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
- मूर्त पुरस्कार
- सहकर्मी सहयोग
- सामाजिक अलगाव
- मानकीकृत पाठ्यक्रम
सही उत्तर: (B) सहकर्मी सहयोग
24. लेव वायगोत्स्की के सिद्धांत के अनुसार, आंतरिक वाक्:
- बच्चों के लिए एक काल्पनिक दोस्त के साथ संप्रेषण करने का एक तरीका है।
- संज्ञानात्मक अपरिपक्वता का प्रतीक है।
- विकासात्मक देरी का संकेत है।
- बच्चों के लिए अपनी सोच को नियंत्रित करने का एक तरीका है।
सही उत्तर: (D) बच्चों के लिए अपनी सोच को नियंत्रित करने का एक तरीका है।
25. चार वर्ष की अपर्णा कहती है कि एक बटन ज़िंदा है क्योंकि यह उसकी शर्ट को एक साथ बाँधने में मदद करता है। जीन पियाज़े के अनुसार, उसकी सोच की विशेषता है:
- पारगमनात्मक तर्क
- जीववादी चिंतन
- केंद्रीयन
- परिकल्पित-निगमनात्मक चिंतन
सही उत्तर: (B) जीववादी चिंतन (Animistic thinking)
26. निम्नलिखित में से स्वलीनता (Autism) वाले विद्यार्थियों की विशिष्ट विशेषता कौन-सी है?
- कल्पना को तथ्य से अलग करने की श्रेष्ठ क्षमता
- उन्नत सामाजिक-भावनात्मक पारस्परिकता
- बार-बार दोहराव और आवर्ती व्यवहार
- संवाद कौशलों का उच्च स्तर
सही उत्तर: (C) बार-बार दोहराव और आवर्ती व्यवहार
27. निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए:
अभिकथन (A): शिक्षार्थियों के बीच समालोचनात्मक चिंतन को सुगम बनाने के लिए, शिक्षकों को उन्हें विविध परिस्थितियों और विभिन्न दृष्टिकोणों से अवगत कराना चाहिए।
कारण (R): जब विद्यार्थी विविध मतभेदों के बीच बातचीत में संलग्न होते हैं तो वे समालोचनात्मक और रचनात्मक रूप से सोचने की अपनी क्षमताओं को सीखते और समृद्ध करते हैं।
- (A) और (R) दोनों ग़लत हैं।
- (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
- (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
- (A) सही है, परन्तु (R) ग़लत है।
सही उत्तर: (B) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
28. निम्नलिखित में से अधिगम का प्राथमिक लक्ष्य कौन-सा होना चाहिए?
- तथ्यों को रटना
- यंत्रवत् याद करने के पूर्वाभ्यास में उत्कृष्ट बनना
- समकक्षियों के साथ प्रतिस्पर्धा
- समालोचनात्मक चिंतन का विकास
सही उत्तर: (D) समालोचनात्मक चिंतन का विकास
29. बच्चे सबसे प्रभावी ढंग से तब सीखते हैं यदि कोई अवधारणा:
- सामान्य से विशिष्ट की ओर बढ़ती है।
- अमूर्त से मूर्त की ओर बढ़ती है।
- जटिल से सरल की ओर बढ़ती है।
- तर्कसंगत से अनुभवजन्य की ओर बढ़ती है।
सही उत्तर: (A) सामान्य से विशिष्ट की ओर बढ़ती है।
30. विद्यार्थियों की सीखने की शैलियों में विविधता:
- को महत्त्व दिया जाना चाहिए और मानव विविधता के प्रतिबिंब के रूप में देखा जाना चाहिए।
- की उपेक्षा की जानी चाहिए और सीखने की शैलियों में एकरूपता लाने का प्रयास किया जाना चाहिए।
- को शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया के दौरान ध्यान में नहीं रखा जाना चाहिए।
- को शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में बाधा और अवरोध के रूप में देखा जाना चाहिए।
सही उत्तर: (A) को महत्त्व दिया जाना चाहिए और मानव विविधता के प्रतिबिंब के रूप में देखा जाना चाहिए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें