CG TET Exam : Child Development & Pedagogy Question Paper 2019
CG TET 2019 हल प्रश्न पत्र: बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (Child Development & Pedagogy)
M.S. World The World of HOPE
नमस्कार दोस्तों, M.S.WORLD The World of HOPE में आप सभी का स्वागत है। 💞
हम आपके लिए प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां लाते हैं जो आपकी तैयारी को बेहतर बनाने में सहयोगी होती हैं। आज के इस लेख में, हम **CG TET Previous Year Question Paper** श्रृंखला के अंतर्गत **छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 (CG TET Exam 2019)** के प्रश्न पत्र में से **बाल विकास और शिक्षाशास्त्र** के पूरे 30 प्रश्नों का संग्रह लेकर आए हैं।
इस लेख में दिए गए प्रश्नों का क्रम बिल्कुल सही है एवं यह प्रश्न पत्र के **सेट-A** से संबंधित है। यदि आप चाहें तो हमारे यूट्यूब चैनल से भी जुड़ सकते हैं: हमारे यूट्यूब चैनल का लिंक👈
इस लेख में शामिल हैं:
1. CG TET 2019 बाल विकास और शिक्षाशास्त्र प्रश्नोत्तरी (हल सहित)
परीक्षा विवरण: छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019
भाग: पहला भाग - बाल विकास और शिक्षाशास्त्र
सेट: A
1. दल शिक्षण में विकसित करने की सामर्थ्य है (सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन करें):
उत्तर: (C) एक-दूसरे के शिक्षण को परिपूर्ण करने की आदत
2. विद्यार्थी कक्षा-कक्ष में स्वतंत्रता पूर्वक अंतःक्रिया करेंगे यदि:
उत्तर: (C) प्रजातांत्रिक वातावरण हो
3. कार्य को आरंभ करने, जारी रखने और नियमित करने की प्रक्रिया को हम ___________ कहेंगे।
उत्तर: (B) अभिप्रेरणा
4. आंतरिक कक्षा-कक्ष कारक जो अधिगम को प्रभावित करता है:
उत्तर: (D) उपरोक्त सभी
5. बाल्यावस्था में सृजनात्मकता की अभिव्यक्ति किस स्वरूप में किया जा सकता है?
उत्तर: (B) रचनात्मक खेल द्वारा
6. बुद्धि के द्वितत्व सिद्धांत के अनुसार व्यक्ति की बुद्धि का विशिष्ट तत्व अथवा 'S' तत्व:
उत्तर: (B) अर्जित किया जा सकता है।
7. बच्चों में पिछड़ेपन का कारण ____________ हो सकता है।
उत्तर: (D) उपरोक्त सभी
8. एक शिक्षक पाठ पढ़ाने से पहले बच्चों से प्रश्न पूछ कर उनमें रुचि और जिज्ञासा उत्पन्न करता है। यहाँ किस नियम का उपयोग किया गया?
उत्तर: (C) तत्परता का नियम
9. चित्र-पूर्णता परीक्षा एवं कोह ब्लॉक डिजाइन परीक्षा बालक के ____________ को जानने के लिए उपयोग किया जाता है।
उत्तर: (C) बुद्धि
10. वह योग्यता जिसके द्वारा नए संबंधों का ज्ञान होता है, इसकी उत्पत्ति में चिंतन के परंपरागत प्रतिमानों से हटकर "असाधारण विचार" उत्पन्न होते हैं, तो उसे कहा जाता है:
उत्तर: (B) सृजनात्मकता
11. प्रकृति एवं पोषण संकेत करते हैं:
उत्तर: (D) वंशक्रम एवं वातावरण
12. स्मृति स्तर पर प्राप्त तथ्यों एवं सूचनाओं के आधार पर नवीन नियम एवं सिद्धांतों को विकसित करना कहलाता है:
उत्तर: (A) सामान्यीकरण
13. एक बच्चा 'saw' एवं 'was' तथा 'nuclear' एवं 'unclear' में विभेद नहीं कर पाता है। वह निम्न में से पीड़ित है:
उत्तर: (A) डिस्लेक्सिया
14. यदि कोई विद्यार्थी प्रश्न पत्र के किसी प्रश्न के संबंध में पूछताछ करना चाहता है, तब:
उत्तर: (A) आप मुद्रण त्रुटि को स्पष्ट कर देंगे।
15. किसी विद्यार्थी के अवांछित व्यवहार को सुधारने के लिए सर्वाधिक प्रभावी विधि है:
उत्तर: (C) अवांछित व्यवहार के कारणों का पता लगाकर ठीक करना
16. प्रोजेक्ट विधि से संबंधित कौन सा कथन सही है?
उत्तर: (D) उपरोक्त सभी
17. निम्नलिखित में से खुली पुस्तक परीक्षा प्रणाली का सर्वाधिक महत्वपूर्ण लक्षण है:
उत्तर: (D) यह विद्यार्थियों को सोचने के लिए बाध्य करता है।
18. अधिगम के लिए निम्नलिखित में से सर्वाधिक आवश्यक है:
उत्तर: (D) सीखने की इच्छा
19. यदि किताब पढ़ने पर किसी बालक को प्रसन्नता होती है तो यह:
उत्तर: (B) आंतरिक अभिप्रेरणा है।
20. एक शिक्षक कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों के कार्य को एकत्रित कर, पढ़ने के उपरांत अपने अगले पाठ को विद्यार्थियों की आवश्यकता के अनुरूप समायोजित करता है। वह करता है:
उत्तर: (C) अधिगम के लिए आकलन
21. जब शिक्षक, बच्चों के समूह का एक अभिन्न अंग बनकर उनके व्यवहार की जानकारी लेता है, तो यह ____________ का उदाहरण है।
उत्तर: (D) सहभागी निरीक्षण
22. कोई भी बालक, जिसका व्यवहार सामान्य सामाजिक व्यवहार से इतना भिन्न हो जाए कि उसे समाज-विरोधी कहा जा सके, ____________ है।
उत्तर: (B) बाल-अपराधी
23. इनमें से कौन सा प्रमस्तिष्कीय पक्षाघात (Cerebral Palsy) का प्रकार नहीं है?
उत्तर: (B) मांसपेशीय क्षय (Muscular Dystrophy)
24. कौन सा कारक शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया से संबंधित नहीं है?
उत्तर: (C) विषय वस्तु की प्रकृति
25. "अस्वाभाविक उत्तेजक के प्रति स्वाभाविक उत्तेजक के समान अनुक्रिया करना सीखना ही अधिगम है।" यह कथन किस अधिगम सिद्धांत पर आधारित है?
उत्तर: (B) परंपरागत अनुबंध अनुक्रिया का सिद्धांत (Classical Conditioning)
26. छिपी हुई वस्तुएं ढूंढ निकालना इस बात का संकेत है कि शिशु निम्नलिखित में से किस संज्ञानात्मक कार्य में दक्षता प्राप्त करने लगा है?
उत्तर: (B) वस्तु स्थायित्व (Object Permanence)
27. "बालकों की विभिन्नताओं के चाहे जो भी कारण हों, वास्तविकता यह है कि विद्यालय को विभिन्न पाठ्यक्रमों के द्वारा उनका सामना करना चाहिए।" यह परिभाषा है:
उत्तर: (A) स्किन्नर
28. सीखने का अर्थ:
29. धाराप्रवाहिता, विस्तार, मौलिकता एवं लचीलापन इत्यादि घटक संबंधित हैं:
उत्तर: (C) अपसारी चिंतन (Divergent Thinking)
30. निम्नांकित में से कौन सा कथन मूल्यांकन को प्रदर्शित करता है?
उत्तर: (C) श्याम ने अंतिम परीक्षा में प्रथम श्रेणी प्राप्त की। (मूल्यांकन में मूल्य निर्णय शामिल होता है)
2. अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
प्रश्न 1: CG TET परीक्षा में बाल विकास और शिक्षाशास्त्र का क्या महत्व है?
बाल विकास और शिक्षाशास्त्र (Child Development and Pedagogy) CG TET परीक्षा का सबसे महत्वपूर्ण खंड है। इसमें 30 प्रश्न होते हैं और यह बच्चों के मनोविज्ञान, सीखने की प्रक्रिया और शिक्षण विधियों की समझ का परीक्षण करता है। यह खंड परीक्षा में सफलता के लिए निर्णायक होता है।
प्रश्न 2: CG TET की तैयारी के लिए पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र क्यों महत्वपूर्ण हैं?
पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को हल करने से आपको परीक्षा के पैटर्न, प्रश्नों के प्रकार, कठिनाई स्तर और महत्वपूर्ण टॉपिक्स को समझने में मदद मिलती है। इससे आपकी समय प्रबंधन क्षमता भी बेहतर होती है और वास्तविक परीक्षा का अनुभव मिलता है।
3. निष्कर्ष
हमें उम्मीद है कि CG TET 2019 के बाल विकास और शिक्षाशास्त्र खंड का यह हल प्रश्न पत्र आपकी तैयारी में उपयोगी साबित होगा। इन प्रश्नों का अभ्यास करके आप अपनी तैयारी का मूल्यांकन कर सकते हैं।
यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो, तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर करें और अपने सुझाव हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
एक बेहतर भविष्य के लिए हमारे साथ जुड़े रहें...
क्योंकि हम हैं - The World of HOPE
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें